नाथूराम गोडसे और प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग मदरसे में तैयार नहीं किए जाते हैं- आजम खान

Spread the love

लखनऊ।सपा नेता आजम खान ने आरएसएस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि मदरसे में नाथूराम गोडसे या फिर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोगों को नहीं तैयार किया जाता है। मदरसे में सबसे पहले यह घोषणा की गई कि जो लोग नाथूराम गोडसे की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे उन्हें लोकतंत्र का दुश्मन घोषित किया जाएगा। जो लोग आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं उन्हें कतई सम्मानित नहीं किया जाएगा। आजम खान ने कहा कि मदरसे में धार्मिक शिक्षा के साथ अंग्रेजी, हिंदी और गणित जैसे विषय भी पढ़ाए जाते हैं।

आजम खान ने कहा कि मदरसे में धार्मिक शिक्षा दी जाती है, इसी के साथ-साथ यहां पर हिंदी, अंग्रेजी और गणित जैसे विषय भी पढ़ाए जाते हैं। मदरसे में हमेशा से यही शिक्षा दी जाती रही है। अगर आप मदद करना चाहते हैं तो मदरसे के स्तर को बेहतर कीजिए। मदरसे की बिल्डिंग का निर्माण कराइए, उन्हें फर्नीचर मुहैया कराईए, मिड डे मील जैसी सुविधा को मदरसे में मुहैया कराइए। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में आजम खान ने भाजपा की उम्मीदवार जया प्रदा को हराकर जीत दर्ज की है।

देवभूमि खबर

Related articles