HTML tutorial
HTML tutorial

कैम्पटी पुलिस ने 708 ग्राम चरस के साथ उत्तरकाशी के दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बरामद चरस की कीमत 1.77 लाख रुपये

कैम्पटी पुलिस ने 708 ग्राम चरस के साथ उत्तरकाशी के दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बरामद चरस की कीमत 1.77 लाख रुपये
Spread the love

टिहरी । जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कैम्पटी पुलिस ने दो युवकों को 708 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत 1 लाख 77 हजार रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में 1 नवंबर 2026 को कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने चौकी नैनबाग क्षेत्र के सिलासु पुल के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके कब्जे से 708 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली कैम्पटी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश चौहान पुत्र शैलेंद्र सिंह तथा राजमोहन पुत्र शूरवीर सिंह, दोनों निवासी ग्राम देवजानी, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

आरोपियों के कब्जे से कुल 708 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,77,000 रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंगेश कुमार, हेड कांस्टेबल अकबर अली, कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल अंकित रावत शामिल रहे।

 

टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे की तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles