HTML tutorial
HTML tutorial

होटल की एनओसी के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला प्रभारी अग्निशमन अधिकारी 6 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

होटल की एनओसी के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला प्रभारी अग्निशमन अधिकारी 6 हजार रुपये लेते गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड सतर्कता विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन कोटद्वार के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपने लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल स्थित होटल की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के लिए फायर स्टेशन कोटद्वार में संपर्क किया था। आरोप है कि इस संबंध में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी (लीडिंग फायरमैन) ने शिकायतकर्ता से एनओसी जारी करने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने पर सतर्कता विभाग द्वारा मामले की गोपनीय जांच कराई गई। जांच में प्रकरण ट्रैप कार्रवाई के योग्य पाए जाने पर थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके बाद 4 नवंबर 2026 को सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए भूपेश त्यागी को शिकायतकर्ता से 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले में सतर्कता विभाग द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles