HTML tutorial
HTML tutorial

कैंट विधानसभा में मातृशक्ति सम्मान समारोह, आंगनबाड़ी, आशा और भोजन माताओं को किया सम्मानित

कैंट विधानसभा में मातृशक्ति सम्मान समारोह, आंगनबाड़ी, आशा और भोजन माताओं को किया सम्मानित
Spread the love

अभिनव थापर बोले- समाज की वास्तविक शक्ति हैं महिलाएं, उनके योगदान और संघर्ष को सम्मान देना जरूरी

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित रॉयल इन पैलेस वेडिंग पॉइंट में उत्तराखण्ड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर के नेतृत्व में भव्य ‘मातृशक्ति सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स, भोजन माताओं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उन महिलाओं में निहित है, जो बिना किसी पद या पहचान की अपेक्षा के दिन-रात सेवा कार्यों में जुटी रहती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाती हैं। वहीं आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाकर माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भोजन माताएं विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य और भविष्य को संवारने में योगदान देती हैं।

उन्होंने कहा कि इन महिलाओं के योगदान के बिना स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त समाज की कल्पना अधूरी है। कांग्रेस पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनके योगदान और संघर्ष को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज की ऐसी नायिकाओं का योगदान अक्सर मंचों और चर्चाओं से दूर रह जाता है। यह समारोह उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास है।

अभिनव थापर ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान तभी सार्थक होगा, जब उनके संघर्ष को समझने के साथ उनके अधिकारों की आवाज उठाई जाए और उन्हें उचित सम्मान एवं पहचान दिलाई जाए।

समारोह में आशाओं की प्रदेश अध्यक्ष शिवा दुबे, अनीता दास, विमलेश वर्मा, कामिनी कश्यप, राखी गुप्ता, उत्तराखण्ड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला संयोजिका मधु पुंडीर, जिला अध्यक्ष तन्नू बम्बा, मीडिया प्रभारी गीता चौहान, सविता पुंडीर, संगीता भट्ट, सुनीता, निर्मला शर्मा और रीटा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ओबीसी विभाग की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पिया थापा, पार्षद संगीता गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सोशल मीडिया विभाग के महानगर अध्यक्ष गुरचरण कौशल, मधुसूदन सुंदरियाल और स्वाती नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारती जोशी ने किया। अंत में अभिनव थापर ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles