HTML tutorial
HTML tutorial

23 साल पुराने मामले को उठाकर कांग्रेस की आवाज दबाने की कोशिश कर रही भाजपा: गणेश गोदियाल

23 साल पुराने मामले को उठाकर कांग्रेस की आवाज दबाने की कोशिश कर रही भाजपा: गणेश गोदियाल
Spread the love

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर राजनीतिक मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस लगातार अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार और सरकारी जमीनों से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठा रही है। इन मुद्दों पर भाजपा सरकार घिरती नजर आ रही है, इसलिए 23 साल पुराने मामले को फिर से उठाकर जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाने की कोशिश की जा रही है।

गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का मुद्दा, मुख्यमंत्री के विभागों में भ्रष्टाचार के आरोप, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप, मंत्री रेखा आर्या से जुड़ा प्रकरण और मंत्री धन सिंह रावत के विभागों में भ्रष्टाचार के आरोप भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहे हैं। कांग्रेस लगातार इन मामलों पर सवाल उठाकर सरकार को जवाबदेह बनाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए और कांग्रेस को न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। पूर्व में भी न्यायिक प्रक्रिया के बाद हरक सिंह रावत बाइज्जत बरी हुए थे। यदि अब कोई नया तथ्य या साक्ष्य सामने आया है तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस किसी भी तरह से कानून के रास्ते में नहीं आएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि आखिर 23 साल पुराने मामले को इतने लंबे समय बाद ही क्यों उठाया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कांग्रेस द्वारा प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों पर उठाई जा रही आवाज को दबाने के लिए इस मामले को तूल देने की कोशिश कर रहे हैं।

गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, सरकारी जमीनों और प्रदेश के हितों से जुड़े हर सवाल पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। राहुल गांधी ने भी हर सवाल का जवाब दिया है और समय आने पर भाजपा को भी जनता के सवालों का जवाब देना पड़ेगा।

देवभूमि खबर

Related articles