HTML tutorial
HTML tutorial

बरेली से स्मैक लाकर योगनगरी में बेचने की तैयारी, दो तस्कर गिरफ्तार

बरेली से स्मैक लाकर योगनगरी में बेचने की तैयारी, दो तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

ऋषिकेश। बरेली से स्मैक खरीदकर योगनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में बेचने की तैयारी कर रहे दो कथित तस्करों को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लक्ष्मणझूला पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.63 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में पुलिस टीम भीमगोड़ा बैराज तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान स्कूटी संख्या यूके12डी0321 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 7.63 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के रामपुर और बरेली से स्मैक खरीदकर यहां आने वाले यात्रियों तथा अन्य लोगों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कोतवाली लक्ष्मणझूला में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज पुरी (35 वर्ष), पुत्र महेश पुरी, निवासी श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल और राहुल रावत (28 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय यशपाल रावत, निवासी टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल वीरेन्द्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल भीष्म देव शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles