HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड शासन में पांच आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, कई विभागों में बदले सचिव

उत्तराखंड शासन में पांच आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, कई विभागों में बदले सचिव
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पांच अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है।

जारी आदेश के तहत वर्ष 2002 बैच के आईएएस अधिकारी नितेश कुमार झा को शहरी विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव पद के दायित्वों में बदलाव किया गया है। वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी सी. रविशंकर को सैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं इसी बैच के आईएएस अधिकारी युगल किशोर पंत को सैनिक कल्याण विभाग के सचिव पद के दायित्व से अवमुक्त किया गया है।

वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी उमेश नारायण पाण्डेय तथा वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी विनीत कुमार के विभागीय दायित्वों में भी बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा वर्ष 2017 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, देहरादून एवं प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम के दायित्व से मुक्त किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles