HTML tutorial
HTML tutorial

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, गढ़वाल रेंज के 39 निरीक्षकों के तबादले

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, गढ़वाल रेंज के 39 निरीक्षकों के तबादले
Spread the love

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने 39 नागरिक पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इनमें हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जनपदों में तैनात निरीक्षक शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई मुख्य सचिव के 5 नवंबर 2026 के पत्र तथा भारत निर्वाचन आयोग के 27 अक्टूबर 2026 के पत्र के क्रम में की गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में उन निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है, जिन्होंने अपने नियुक्ति जनपद में चार वर्ष की निर्धारित अवधि में से तीन वर्ष की अवधि पूरी कर ली है।

स्थानांतरण सूची के अनुसार हरिद्वार से 11, देहरादून से 14, उत्तरकाशी से 2, चमोली से 2, टिहरी से 5, रुद्रप्रयाग से 2 और पौड़ी से 3 निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है।

हरिद्वार से राम किशोर सकलानी को रुद्रप्रयाग, नरेंद्र सिंह बिष्ट को चमोली, मनीष उपाध्याय को टिहरी, मनोहर सिंह को देहरादून, दिगपाल कोहली को उत्तरकाशी, शांति कुमार और कमल मोहन सिंह को देहरादून, गोविन्द कुमार को रुद्रप्रयाग, देवेंद्र सिंह रावत को उत्तरकाशी, वीरेंद्र चंद्र रमोला को देहरादून तथा प्रदीप बिष्ट को टिहरी भेजा गया है।

देहरादून से संपूर्णानंद गैरोला को पौड़ी, वीरेंद्र सिंह नेगी को उत्तरकाशी, गिरीश चंद्र शर्मा को रुद्रप्रयाग, खुशीराम पांडे को उत्तरकाशी, अरविंद कुमार को पौड़ी, देवेंद्र सिंह चौहान को टिहरी, गजेंद्र बहुगुणा को पौड़ी, कैलाश चंद्र भट्ट को हरिद्वार, हरिओम राज चौहान को चमोली, पंकज देवरानी को हरिद्वार, कुलदीप रावत को चमोली, राजेंद्र सिंह खोलिया को हरिद्वार, प्रदीप कुमार राणा को टिहरी और प्रदीप सिंह रावत को हरिद्वार भेजा गया है।

उत्तरकाशी से वसंत पांडेय को टिहरी और मनोज असवाल को हरिद्वार, चमोली से राकेश चंद्र भट्ट को हरिद्वार और नरेंद्र सिंह को टिहरी, टिहरी से संजय मिश्रा और अजय कुमार जाटव को हरिद्वार, देवराज शर्मा को चमोली, प्रवीण सिंह रावत और प्रताप सिंह को रुद्रप्रयाग स्थानांतरित किया गया है।

रुद्रप्रयाग से सुरेश चंद्र बलूनी को देहरादून और मनोज कुमार नेगी को उत्तरकाशी भेजा गया है। वहीं पौड़ी से सुधीर कुमार को चमोली, मोहम्मद अकबर अंसारी को उत्तरकाशी तथा नंद किशोर भट्ट को हरिद्वार में नई तैनाती दी गई है।

पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती वाले जनपदों में कार्यभार ग्रहण कराने तथा अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles