HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 39 निरीक्षकों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 39 निरीक्षकों के तबादले
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपदों में निरीक्षकों की नई तैनाती की गई है। इस फेरबदल में हरिद्वार और देहरादून से बड़ी संख्या में निरीक्षकों को अन्य जनपदों में भेजा गया है।

स्थानांतरण सूची के अनुसार हरिद्वार से राम किशोर सकलानी को रुद्रप्रयाग, नरेंद्र सिंह बिष्ट को चमोली, मनीष उपाध्याय और प्रदीप बिष्ट को टिहरी, मनोहर सिंह, शांति कुमार, कमल मोहन सिंह और वीरेंद्र चंद्र रमोला को देहरादून, दिग्पाल कोहली और देवेंद्र सिंह रावत को उत्तरकाशी तथा गोविंद कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

देहरादून से संपूर्णानंद गैरोला, अरविंद कुमार और गजेंद्र बहुगुणा को पौड़ी, वीरेंद्र सिंह नेगी और खुशीराम पांडे को उत्तरकाशी, गिरीश चंद्र शर्मा को रुद्रप्रयाग, देवेंद्र सिंह चौहान और प्रदीप कुमार राणा को टिहरी, हरिओम राज चौहान और कुलदीप रावत को चमोली तथा कैलाश चंद्र भट्ट, पंकज देव रानी, राजेंद्र सिंह खलिया और प्रदीप सिंह रावत को हरिद्वार भेजा गया है।

इसी क्रम में उत्तरकाशी से बसंत पांडेय को टिहरी और मनोज असवाल को हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है। चमोली से नरेंद्र सिंह को टिहरी भेजा गया है। टिहरी से संजय मिश्रा और अजय कुमार जाटव को हरिद्वार, देवराज शर्मा को चमोली तथा प्रवीन्द्र सिंह रावत और प्रताप सिंह को रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

रुद्रप्रयाग से सुरेश चन्द्र बलूनी को देहरादून और मनोज कुमार नेगी को उत्तरकाशी स्थानांतरित किया गया है। वहीं पौड़ी से सुधीर कुमार को चमोली, मोहम्मद अकरम अंसारी को उत्तरकाशी और नन्द किशोर भट्ट को हरिद्वार भेजा गया है। चमोली से राकेश चंद्र भट्ट का स्थानांतरण भी हरिद्वार किया गया है।

पुलिस विभाग में किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न जनपदों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करना माना जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles