भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सहयोग करने वाले नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने भगवान वाल्मीकि के प्रतीक चिह्न और शॉल भेंटकर जताया आभार
देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन, शाखा नगर निगम देहरादून की ओर से भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव एवं जयंती के आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और यूनियन के पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार (सोनू खैरवाल) एवं शाखा महासचिव धीरज भारती के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैद्य, उप नगर आयुक्त तनवीर सिंह मरवा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला तथा सहायक नगर आयुक्त राजवीर चौहान को भगवान वाल्मीकि के प्रतीक चिह्न भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही इंस्पेक्टर मनीष दड़ियाल सहित नगर निगम के अन्य इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों, यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव एवं जयंती के सफल आयोजन में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सहयोग और सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


