उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ ही पुलिस मुख्यालय, पीएसी, एसडीआरएफ, अभिसूचना और सीआईडी में भी बदलाव किया गया है।

शासनादेश के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल रहे मंजूनाथ टीसी को सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है। 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के सेनानायक पंकज भट्ट को प्रथम सेनानायक, आईआरबी बैलपड़ाव की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिसूचना रहे मणिकांत मिश्रा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी रहीं श्वेता चौबे को सेनानायक, आईआरबी द्वितीय बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय रहे अमित श्रीवास्तव द्वितीय को पुलिस अधीक्षक चमोली की जिम्मेदारी दी गई है।
31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के सेनानायक देवेन्द्र पींचा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी बनाया गया है। सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं अजय गणपति कुमार को सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी रहे सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर रहे जितेन्द्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय रहीं सरिता डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त हरीश वर्मा को सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, शाहजहां जावेद खान को पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस तथा जगदीश चन्द्र को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया गया है।


