उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस और अन्य अधिकारियों के दायित्व बदले

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी के तहत कुल 17 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
शासनादेश के अनुसार, प्रमुख सचिव लालरिन लियना फैनई को आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दिलीप जावलकर को वित्त विभाग का दायित्व सौंपा गया है। सचिव तकनीकी शिक्षा रहे डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग में तैनाती दी गई है।
सचिव औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी एवं महानिदेशक खनन रहे बृजेश कुमार संत को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. आर. राजेश कुमार को औद्योगिक विकास (खनन) एवं महानिदेशक खनन का दायित्व दिया गया है। युगल किशोर पंत को तकनीकी शिक्षा विभाग में तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में रंजना राजगुरु को नियोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा के दायित्वों में बदलाव किया गया है। रीना जोशी को श्रम विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
आईएएस अधिकारी विनीत कुमार को जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संबंधित नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। मनुज गोयल को वित्त विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेहरबान सिंह बिष्ट को गृह विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
अभिनव शाह को सहकारिता विभाग एवं निबंधक सहकारिता का दायित्व सौंपा गया है। पीसीएस अधिकारी बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक महिला डेयरी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, श्रीमती इलागिरी को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में तैनाती दी गई है।
सचिवालय सेवा के अधिकारी विक्रम सिंह यादव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का दायित्व दिया गया है, जबकि श्रीमती महिमा रौंकली को वन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।


