गोरखा समाज ने आयोजित किया ‘‘स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’’

Spread the love

 

हरिद्वार।देवभूमि खबर। अखिल भारतीय गोरखा महासभा व गोरखा संदेश के संयुक्त संयोजन में ब्लड बैंक में ‘‘स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’’ आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुये प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि जनहित में रक्तदान एक सराहनीय प्रयास है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की अति आवश्यकता है। यही कारण है कि रक्तदान के फायदे के बारे में सही व उचित जानकारी न होने से लोग रक्तदान करने से कतराते हैं।साथ ही उसके मन में ब्लड डोनेशन से जुड़े कई भ्रम भी होते हैं। इस वजह से लोग रक्तदान नहीं करते, पर शायद हम यह नहीं जानते कि जो ब्लड हमारे द्वारा डोनेट किया जाता है। वह किसी को जीवनदान तो देता ही है साथ ही इससे हम भी स्वस्थ रहते है।
वरिष्ठ चिकित्सक डा.संजय शाह ने कहा कि ब्लड बैंको में सीमित मात्रा में ही रक्त होता है। इसलिए हमें रक्तदान शिविर आयोजित कर सामूहिक रूप से रक्तदान करना चाहिये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में तरह-तरह की भ्रांतिया फैलाई जाती हैं। जबकि असल बात यह है कि रक्तदान करने के बाद खुशी की जो अनुभूति होती है उसे बयां नहीं की जा सकता। अखिल भारतीय गोरखा महासभा अध्यक्ष नारायण प्रसाद शर्मा ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद के जीवन को आसानी से बचाया जा सकता है। लेकिन समाज में आज भी रक्तदान के प्रति लोगों में उतना उत्साह नही है, जितना की होना चाहिए। इस तरह के शिविर आयोजित कर हम ब्लड की कमी को पूरा कर सकते हैं और जरूरतमंद की सहायता कर उसकी जान बचाने का पुण्य व परोपकारी कार्य कर सकते हैं। समाज में यदि कोई सेवा है तो वह मात्र मानव सेवा है।रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुये उन्होंने कहा कि पीड़ित को समय पर रक्त मिलने से उसे एक नया जीवन मिलता है। शिविर में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। समय-समय पर ऐसे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करते रहने चाहिये। रक्तदान शिविर में भागीदारी व सहयोग करने वालो में दिव्यांशु, गोपाल सैनी, आशीष कुमार, राजेन्द्र कुमार, श्रीमति तारा शर्मा, प्रशांत कौशिक, जयंत कुमार, हरिश्चन्द्र थापा, श्रीमति आशा थापा, महेन्द्र सिंह बिष्ट, शमशेर बहादुर बम, ललित ममगाई, पायल, हीरालाल, अमित त्यागी, रामेश्वर अर्याल, कृष्णा ठाकुर, राजू भटृ, भगवान जोशी आदि शामिल थे। इस अवसर पर डा.चन्दन मिश्र सीएमएस, महावीर सिंह, राखी, बिल्जवाण, रजनी चैधरी, हरीश सेमवाल, नवीन बिंजौला आदि की देखरेख में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

देवभूमि खबर

Related articles