महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर सरकार दे रही रोजगारः भरत चौधरी

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। भाजपा विधायक भरत सिंहचौ धरी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सरकार ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोडकर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार समूह को स्वरोजगार के लिए 5 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध करा रही है और व्यक्तिगत स्वरोजगार करने वाले को 2 प्रतिशत ब्याज पर एक लाख तक का ऋण उपलब्ध करा रही है।

विकासखण्ड जखोली में गठित जागृति आजीविका स्वायत्त सहकारिता लम्बवाड़ मयाली की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में हर साल लाखों लोग यात्रा पर आते हैं। इस दौरान उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बहुत मांग रहती है, लेकिन हम उनको उपलब्ध नहीं करा पाते हैं। अगर हम स्थानीय स्तर पर स्थानीय उत्पादों का अधिक उत्पादन करते हैं तो हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। यहां के नौजवानों को छोटी मोटी नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पडेगा। इससे पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ साथ युवाओं को भी स्वरोजगार की दिशा में काम करना चाहिये। इसके लिए किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण या मदद की आवश्यकता होगी, वह करने को तैयार हैं। साथ ही विधायक श्री चौधरी ने महिलाओं की समस्याओं को सुना। चौधरी ने कहा की वह रजिस्टर्ड महिला मंगलदल दलों को विधायक निधि से 1 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में उपलब्ध करा रहे हैं। बालिकाओं की शादी के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 11 हजार की धनराशि हर बालिका की शादी पर उपलब्ध करा रहे हैं। जो लोग अभी तक गैस कनेक्शन से वंचित हैं, उनको निःशुल गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा।
संस्था के तकनीकी समन्वयक सतीश भटट ने बताया कि वार्षिक आम सभा में 91 उत्पादक समूह के 569 शेयरधारकों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि सहकारिता की आय-अर्जक गतिविधियों से शेयरधारकों की आय बढ़ सके व स्वरोजगार से सभी समूह सदस्य जुड़ सके, इसके लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। प्रभागीय परियोजना प्रबन्धक मोहम्मद आरिफ खान ने बैठक में परियोजना के उद्देश्य ओर परियोजना की रणनित्ति के बारे में विस्तृत रूप से बताया। सहायक प्रबंधक राजवीर सिंह बिष्ट द्वारा एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के बारे में जानकारी प्रदान दी गई। इस दौरान श्रीमती ममता देवी को संघ की अध्यक्ष, श्रीमती दीना देवी को सचिव चुना गया। विधायक ने चुने गये पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एलपी डिमरी, विधायक जनसंपर्क अधिकारी भूपेन्द भंडारी, प्रदीप पंवार, विशन मेहता, नीरज नेगी, सजंय कुमार, मनोज भट्ट, प्रशान्त प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles