पैसिफिक मॉल ने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का 84वां जन्मदिन मनाया

देहरादून।देवभूमि खबर। तिब्बती समुदाय के साथ मिलकर पैसिफिक मॉल ने आज अपने परिसर में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का 84वां जन्मदिन मनाया। सैकड़ों तिब्बतियों और मॉल के आगंतुकों ने समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस सुभाष कुमार और दामो कालडेन ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दलाई लामा के इतिहास की प्रस्तुति से की गई। इसके बाद केक कटिंग समारोह आयोजित हुआ।
समारोह के दौरान स्नो लायन नृत्य, याक नृत्य, तिब्बती नृत्य और समूह नृत्य सहित कई अन्य नृत्य प्रदर्शन भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर तिब्बती युवा समुदाय के प्रतिनिधि सोनम लवांग ने कहा, “1959 में परम पावन दलाई लामा मसूरी के बिरला हाउस, हैप्पी वैली पहुंचे। पहली तिब्बती बस्ती यहाँ आकर बसी और इसके साथ साथ 11,000 तिब्बतियों ने दून को अपना घर बनाया। उन्होंने आगे कहा, हर साल हम दलाई लामा का जन्मदिन अपने घरों और बस्तियों में अपने समुदाय के साथ मनाते हैं। यह हमारे जीवन में एक बहुत ही खास दिन है। दलाई लामा शांति और भाईचारे के प्रतीक हैं। हम उनके जन्मदिन पर उनके संदेश को और आगे तक ले जाना चाहते हैं।” मौके पर मौजूद तेनजिंग ने कहा, ष्हम समारोह के बारे में उत्साहित हैं। हमने यहाँ विभिन्न नृत्यों के आयोजन का खूब आनंद उठाया। हम सभी दलाई लामा के लंबे जीवन की कामना करते हैं।” वेलफेयर ऑफिसर नोरबू ला, भारत तिब्बत स्योक मुंच खोली, अजय शर्मा, सनित बंसल, एसडीओ राहुल, यूको बैंक के प्रबंधक विवेक, राम संस्थान के निदेशक मनीष और गुरबक्स सिंह समारोह का हिस्सा रहे।

