एसडीएम समेत छह अफसरों पर गिरी कार्रवाई की गाज
लखनऊ।सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर में मंडलीय समीक्षा के दौरान सख्त तेवर दिखाए हैं। योगी ने खराब प्रदर्शन पर महाराजगंज के एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा को हटाने का निर्देश दिया है। वहीं, बिजली विभाग के दो एक्सईएन पर भी कार्रवाई की गाज गिरी है।
एक्सईएन पडरौना हंसराज कौशल, तमकुही के एक्सईएन एएच खान को उनके तैनाती स्थल से हटा दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सीएम ने कुशीनगर, महाराजगंज व देवरिया के सीएमओ को फटकार लगाई है। सीएम ने इन अफसरों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में अब विकास कार्य के साथ ही अस्पतालों का भी स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। दो दिवसीय गोरखपुर प्रवास के पहले दिन रविवार को सीएम योगी कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल में टीम के साथ आईसीयू वार्ड और जेई वार्ड सहित अन्य कई वार्ड का निरीक्षण किया। उनके साथ कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही भी थे। इसके बाद योगी ने कलेक्ट्रेट में मंडलीय समीक्षा बैठक की।

