विधायक चौधरी ने शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए पांच लाख देने की घोषणा की
रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। विधायक भरत सिंह चौधरी ने विकासखण्ड जखोली के हरियाली भरदार का क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर ग्रामीणों की ओर से पेयजल, बिजली, स्कूल भवन, हरियाली गधेरे में सुरक्षा दिवार सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। विधायक चौधरी ने ग्रामीणों को पेयजल के लिए स्थानीय पेयजल स्त्रोत उपलब्ध कराकर छोटी योजना बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराने को लेकर आश्वास्त किया। साथ ही विधायक ने ग्रामीणों की मांग व आम सहमति पर पांच लाख गांव के शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए देने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। इस मौके पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, भरदार जन मंच के अध्यक्ष एलपी डिमरी, राजेन्द्र सिंह, बलबीर सिंह, भगत सिंह, शशि नौटियाल सहित स्नाथीय ग्रामीण मौजूद रहे।

