चकराता के विनसौन में एक दिवसीय बीमा बैंकिग कार्यशाला का आयोजन
देहरादून।देवभूमि खबर। उत्तराखंण्ड ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित उत्तराखंण्ड पर्वतीय आजीविका संवर्धन कम्पनी उपासक ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जनपद देहारादून के विकासखंण्ड चकराता के विनसौन में एक दिवसीय बीमा बैंकिग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों कृषि बीमा कंम्पनी एंव स्थानीय
स्तर पर पंजाब नेशनल बैक के शाखा प्रबन्धक एवं संम्बन्धित विभाग के अधिकारियो के द्वारा बैकिंग उत्पाद एवं पशु बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की विस्तृ्त जानकारी दी गयी।
कार्यशाला में परियोजना अंर्तगत गठित प्रगति आजीविका स्वायत सहकारिता एवं यमुना आजीविका स्वायत सहकारिता जाड़ी के लगभग हजारांे किसानांे ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यशाला मंे उपासक मुख्यालय से राम स्वरूप गोदियाल, बैकिंग सलाहकार अजय तिवारी ग्रामीण वित समन्वयक उपासक द्वारा विभिन्न विभागांे से पधारे अधिकारियों का स्वागत किया गया। परियोजना क्षेत्र से आये लाभार्थियो को उपासक अंर्तगत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाअंो का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यशाला मे सहायक खण्ड विकास अधिकारी रजनी घिल्ड़याल द्वारा विभाग की योजनाओं की जानकारी लाभार्थियो को दी गयी। कृषि बीमा कम्पनी के अजय चैहान के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा पर विस्तृत जानकारी दी गयी। इसी क्रम में पशुचिकित्साधिकारी डा0 हेमन्त मेहरा के द्वारा पशु बीमा से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। तकनीकी संस्था हार्क के आजीविका समन्वयक गजेन्द्र सिंह नेगी के द्वारा लाभार्थियों को परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त प्रगति आजीविका की अध्यक्ष झिंगरी देवी एवं सचिव राम सिह रावत, रतनसिह चैहान, पूर्व प्रधान सबलसिह स्याणा, भूपसिह चैहान, विजेन्द्र सिंह, शीला चैहान, पिंकी चैहान, श्याम सिंह, धर्मबीर सिह जयाड़ा, प्रवीन सिह चैहान, शूरबीर सिह चैहान, शोभा राम, सुनील पांडे, नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।

