राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में डीएम ने ली बैठक

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में 22 जुलाई से 02 अगस्त तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा एवं 08 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिला टास्क फोर्स बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 2109 में अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में सीएमओ डाॅ0 प्रेम लाल ने जानकारी देते हुये बताया कि सभी विद्यालयों मे व आगंनवाडी केन्दों मे 22 जुलाई 2019 से 02 अगस्त तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा एवं 8 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 16 अगस्त को 2019 के माॅप राउंड का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सघन डायरिया नियंत्रण पखवाडे के दौरान समस्त ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से सफाई हेतु प्रचार-प्रसार किया जाएगा। स्कूलों में प्रार्थना के दौरान मिड डे मील से पूर्व एवं शौच के बाद बच्चों को हैंड वाॅश की प्रेक्टिस करवायी जाएगी। पेयजल विभाग को वाटर टैंकों में संरक्षित जल का क्लोरिनिकेशन करने के निर्देश दिये।
सीएमओ प्रेम लाल ने बताया कि कृमि संक्रमण के इलाज के अन्तर्गत एल्बेंडाजाॅल 01 से 19 वर्ष के बच्चों को आयु अनुसार ही खुराक दी जायेगी। कवरेज में वृद्धि के लिए निजी स्कूलों और मदरसों, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों सभी स्कूल और आंगनवाडी केन्द्रों में कृमि मुक्ति दिवस पर डिवर्मिग की दवाई खिलाई जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इस कार्यक्रम की जानकारी हेतु विशेष तौर प्रचार प्रसार किया जाये और जो बच्चे बीमारी या अनुपस्थिति के कारण इस दवाई का सेवन न कर पाये उन्हें माॅप- अप दिवस पर दवाई जरूर खिलाएं जाए। निजी स्कूलों एवं मदरसां संचालकों के साथ इस संबंध में बैठक करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने समस्त स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान खिलाई जाने वाली दवा की बची डोज को स्वास्थ्य विभाग को वापस करने के निर्देश दिये। साथ ही कितने बच्चों को दवा खिलाई गई तथा कितने बच्चे अनुपस्थित थे, इस संबंध में पूर्ण रिपोर्ट ससमय उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, पेयजल, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत राज विभाग आदि के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles