हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने :साध्वी प्रज्ञा

Spread the love

भोपाल।मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद और मालेगांव बम धमाके की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयान के चलते एक फिर से सुर्खियों में हैं। उनके बोल एक बार फिर से बिगड़ गए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के एक बैठक में कहा हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने हैं। आपका शौचालय साफ करवाने के लिए बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं।

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने सिहोर पहुंची थी। वहां उनके कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहती सुनी जा सकती हैं कि, हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। हम आपके शौचालय साफ करने के लिए बिल्कुल भी सांसद नहीं बनाए गए हैं।. हमें जिस काम के लिए सांसद बनाया गया है, वो काम हम इमानदारी से करेंगे। इस दौरान सवाल के जवाब में प्रज्ञा ठाकुर कुछ नाराज भी नजर आईं।

वीडियो में उन्होंने तल्ख लहजे में पूछा कि आप ऐसा सासंद कहते हैं क्या? उनके बयान के बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हुए भी नजर आ रहे हैं। अपने बयान के आखिर में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हम पहले भी कह चुके हैं, आज भी कह रहे हैं और आगे भी कहते रहेंगे। प्रज्ञा ठाकुर का विवादों से चोली दामन का साथ है। बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं।

देवभूमि खबर

Related articles