अवैध खनन पर डीएमसख्त रूख, 16 वाहन किये सीज       

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी हरिद्वार श्रीमती कुसुम चौहान की टीम ने एक्कड कला में अवैध खनन कर रहे लोगों पर मौके पर पहुंच कार्रवाई की गयी। खनन की सूचना पर तहसीलदार द्वारा टीम के साथ जाकर 2 जेसीबी, और 4 डमपर, 09 जुगाड़ वाहन, 01 बघ्घी सीज किए गए।

जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा अवैध खनन पर सख्त रूख अपनाते हुए सभी एसडीएम और तहसीलों को निर्देश दिये गये हैं कि किसी भी क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन पर त्वरित कार्रवाई की जाये। अवैध को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि कोई व्यक्ति अवैध खनन में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरूद मुकदमा भी दर्ज कराया जाये। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सभी स्टोन क्रशरों और खनन कार्य करने वाले व्यक्तियों से अपील की गयी है कि वह लोग अवैध खनन की गतिविधियो मे संलिप्ता से बचें, जिला प्रशासन का सहयोग करें। कोई भी अवैध खनन होने पर सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles