कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया

Spread the love


नई टिहरी ।कारगिल दिवस जनपदभर में शौर्य दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जनपदभर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गयी। अनेक कार्यक्रमों के आयोजन हुए जिसमें वीर शहीदों की शहादत को याद एवं नमन किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर नई टिहरी स्थित कुलणा मार्केट के समीप युद्ध स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ जहां पर जिलाधिकारी डा0वी0 षणमुगम द्वारा जनपद के कारगिल शहीद ना0 शिव सिंह व ला0 ना0 दिनेश दत्त सहित अन्य युद्व के वीर शहीदों के चित्रों पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजली दी गयी। वहीं नगर पालिका परिषद टिहरी की अध्यक्ष सीमा कृषाली, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, कर्नल मुरली गोपाल, एसडीएम रविन्द्र ज्वांठा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीबीएस बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट, ईई जल संस्थान सतीश चन्द्र नौटियाल, गणमान्य व्यक्ति संजय नेगी, बेबी असवाल, विनोद रतूड़ी व राजपाल मियां सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शहीदों के चित्रों पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया। विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कारगिल शहीद ना0 शिव सिंह की वीर नारी सुनीता देवी व ला0 ना0 दिनेश दत्त की वीर नारी सुधा देवी, आपरेशन पवन के शहीद ला0 ना0 गब्बर सिंह की वीर नारी कौशल्या देवी एवं आपरेशन रक्षक के शहीद सिपाही प्रकाश चन्द ठाकुर की वीर नारी अल्पना को शाॅल ओढ़ाकर एवं गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया गया। वही जिलाधिकारी द्वारा युद्व अपंग सैनिक पूर्व ना0 विरेन्द्र दत्त व ना0 महिपाल सिंह, सैन्य सेवा के दौरान विभिन्न युद्धों में विभिन्न प्रकार के पदकधारक कर्नल बिशन सिंह पुण्डीर, हवलदार श्रीपाल चन्द, आॅ0कै0 लाल सिंह कैन्तुरा, हवलदार बचन सिंह व हवलदार वीर सिंह को भी शाॅल ओढ़ाकर एवं गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया गया। जिलाध्धिकारी द्वारा देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles