कितने परिवार कूड़ा पृथक्कीकरण कर रहे हैं टीमें करेंगी पर्यवेक्षण

Spread the love

रुद्रप्रयाग।जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर, कस्बों एवं नदियों को स्वच्छ बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत सभी स्थानीय निकायों में कूडा पृथक्कीकरण हेतु पूर्व में दिनांक 24 जून से 30 जून तक चलाये गये सोर्स सेरिगे्रशन वीक के अन्तर्गत द्वितीय चरण में रविवार दिनांक 28 जुलाई 2019 को समय 6:00 बजे से सम्बन्धित क्षेत्र वार्ड प्रभारियों के नेतृत्व में प्रत्येक स्थानीय निकाय में समस्त वार्डो से संबंन्धित सभासद/वार्ड सदस्य जनप्रतिनिधियों/विद्यालयों के एन.एस.एस./एन.सी.सी. के छात्र-छात्राएं समस्त वार्डो में जायेगें तथा इस चरण में प्रत्येक टीम द्वारा यह पर्यवेक्षण किया जायेगा कि कितने परिवार कूड़ा पृथक्कीकरण कर रहे हैं। प्रत्येक सफाई कर्मी के साथ एक-एक टीम जायेगी। साथ ही प्रत्येक वार्डो में घर-घर का कूडा पृथक्कीकरण करने वाले जितने पर्यावरण मित्र होंगे, उनसे संबंधित नोडल अधिकारी अपनी टीम को पर्यावरण मित्रों की संख्या के बराबर टीमों में विभाजित करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम/सफाई अभियान के दौरान संबंधित टीमें यह भी सुनिश्चित करेगी कि पर्यावरण मित्रों को आवंटित घरों पर पर्यावरण मित्र द्वारा घर-घर सेे कूडा एकत्रित किया जा रहा है। प्रत्येक निकायों से संबंधित अधिशासी अधिकारियों की यह जिम्मेदारी होगी कि वह उस वार्ड में तैनात पर्यावरण मित्रों के नाम व पर्यावरण मित्रों को आवंटित घरों के मुखिया की सूची वार्ड के नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें।

देवभूमि खबर