प्रभारी सचिव डॉ.पंकज पांडे ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में मुहैया सुविधाओं का जायजा लिया

श्रीनगर।चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामान्य प्रशासन, प्रोटोकॉल, उत्तराखण्ड शासन के प्रभारी सचिव, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने आज श्रीनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल में मुहैया सुविधाओं का जायजा लिया। इसके उपरान्त उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सभागार में संकाय सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने जननी शिशु सुरक्षा की व्यवस्थाओं में और बेहतर सुधार लाने तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने कॉलेज में स्थापित सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बेस अस्पताल गढ़वाल का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केन्द्र है। अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों को तैनात कर चिकित्सक विशेषज्ञों की कमी को दूर करने का अनुरोध किया, जिस पर सचिव डा. पाण्डेय ने कार्यवाही अमल में लाने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी.एम. रावत, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. के.पी. सिंह सहित संबंधित अधिकारी व संकाय सदस्य उपस्थित थे।

