मस्जिद गई आठ वर्षीय छात्रा से इमाम ने की अश्लील हरकत

मस्जिद गई आठ वर्षीय  छात्रा से इमाम ने की अश्लील हरकत
Spread the love

बरेली ।नवाबगंज की मस्जिद में नियाज को गई आठ वर्षीय छात्रा के साथ मस्जिद के इमाम ने अश्लील हरकतें की। आरोप है कि इमाम ने छात्रा को बुरी नीयत से दबोचा। इस पर छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी इमाम मस्जिद छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में छात्रा के पिता ने इमाम के खिलाफ थाना नवाबगंज मे तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी इमाम की तलाश शुरू की और उसे रामपुर जनपद से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह मामला नगर के मोहल्ला चौपला की दो मंजिला मस्जिद का बताया जाता है।

देवभूमि खबर

Related articles