8वी वाहिनी एनडीआरएफ गाजियाबाद ने राइका बैंरागंना में आपदा के दौरान राहत बचाव के गुर सिखाए

Spread the love

चमोली।मानसून अवधि के दृष्टिगत चमोली जिले में तैनात 8वी वाहिनी एनडीआरएफ गाजियाबाद ने गुरूवार को राइका बैंरागंना में आपदा के दौरान राहत बचाव के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान एनडीआरएफ के सात सदस्यीय दल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भूकम्प, बाढ के दौरान बरतने वाली सावधानियों, आपदा में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के तरीके एवं प्राथमिक उपचार जैसे रक्तस्राव रोकना, हार्टअटेक के दौरान सीपीआर देने के संबध में जानकारियां दी गई। एनडीआरएफ की टीम के माध्यम से आपदा के प्रति जागकरूकता के लिए अन्य विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। प्रशिक्षण के दौरान सब इन्सपेक्टर विजय, काॅन्सटेबल पवन, नवीन, उमेश, हवलदार सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles