बढ़ते डेंगू प्रकरणों को लेकर डीजी हेल्थ डॉ राजेंद्र पांडे ने किया वार्डो एवं क्षेत्र का निरीक्षण
देहरादून।महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ राजेंद्र पांडे ने डेंगू के बढ़ते प्रकरणों को लेकर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डेंगू वार्डो एवं ब्लड बैंक का निरीक्षण किया ।उन्होंने चिकित्साधिकारियों को प्रकरणों पर लापरवाही न बरतने की निर्देश दिए।उन्होंने शीघ्र एक और डेंगू वार्ड खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
महानिदेशक पांडे ने सबसे ज्यादा डेंगू के प्रकरण वाले क्षेत्र वाणी विहार में पहुंचकर घर- घर जाकर निरीक्षण कर लोगों को सफाई रखने की सलाह देते हुए डेंगू से बचाव की जानकारी दी।उन्होंने स्थानीय पार्षद से सम्पर्क कर सफाई को लेकर समन्वय बनाने के बात कही।स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को सजीदगी से कार्य के निर्देश दिए।उसके बाद उन्होंने रायपुर सामुदायक केंद्र में जाकर हालत जाने।निरीक्षण के दौरान जेडी प्रशासन अर्जुन सेंगर,सीएम्ओ देहरादून डॉ .एस .के. गुप्ता डीटीओ डॉ पांडे ,सीएमएस सीएचसी रायपुर डॉ अरविन्द शुक्ला आदि थे।

