सीबीआई के कुलदीप सेंगर के 17 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

Spread the love

उन्नाव ।रेप केस के मुख्य आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर समेत अन्य आरोपियों के ठिकानों पर रविवार को सीबीआई छापेमारी कर रही है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम ने आज कुलदीप सेंगर के लिए घर समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी की है, ये छापेमारी यूपी के चार जिलों लखनऊ, उन्नाव, बांदी और फतेहपुर में हो रही है।

इससे पहले उन्नाव रेप पीड़िता के सड़क हादसे की जांच कर रही सीबीआई की टीम शनिवार को सीतापुर पहुंची और उसने जेल में बंद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ की। करीब 6 घंटे तक चली पूछताछ में सीबीआई ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत जिला कारागार के अधीक्षक, जेलर और डिप्टी जेलर से भी बंद कमरे में पूछताछ की, इस दौरान सीबीआई ने जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं।

तो वहीं दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर और शशि सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। इसमें कोर्ट ने आरोपियों को 5 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे पेश होने का आदेश दिया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ भी प्रोडक्शन वारंट जारी किया है, जिसमें उन्हें 6 अगस्त को अदालत में उपस्थित रहने को कहा गया है। इस मामले में अगली सोमवार को होगी।

देवभूमि खबर

Related articles