मायावती के निशाने पर सपा के वोटर, मुसलामानों और ब्राह्मणों को भी साधा

Spread the love

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मजबूत होती बीजेपी से टक्कर लेने की कोशिश में जहां एक ओर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पिछड़ते नजर आ रहे हैं. ठीक दूसरी तरफ मायावती सूबे की सियासी नब्ज को पकड़ते हुए लगातार पार्टी में फेरबदल कर रही हैं. मायावती ने अब अपनी निगाहें समाजवादी पार्टी के कोर वोटर कहे जाने वाले यादवों की तरफ मोड़ दी है. साथ ही मुसलमान और ब्राह्मणों को भी साधने में लगी हुई हैं.

दरअसल बुधवार को यूपी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए मायावती ने वेस्ट यूपी के मुस्लिम चेहरे मुनकाद अली को उन्होंने प्रदेश की कमान सौंप दी. वहीं जौनपुर के श्याम सिंह यादव को लोकसभा में पार्टी का नेता घोषित किया है. सदेश साफ़ है कि मायावती यादवों को पार्टी से जोड़ना चाहती हैं. श्याम सिंह यादव को नेता बनाकर उन्होंने यह संदेश दिया है कि बसपा में यादवों को तवज्जो दी जाएगी.।

देवभूमि खबर

Related articles