राम मंदिर के समर्थन में आएं मुसलमान, क्योंकि वे भी राम व कृष्ण के वंशज: बाबा रामदेव

Spread the love

 

प्रयागराजअयोध्या विवाद पर योगगुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है. प्रयागराज पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा है कि मजहब से बड़े अपने पूर्वज हैं, इसलिए अपने पूर्वजों को सम्मान देने के लिए देश के सभी मुसलमानों को एक साथ खड़े होकर राम मंदिर का समर्थन करना चाहिए. बाबा रामदेव ने देश के मुसलमानों से अपील की है कि हमारे मजहब अलग हो सकते हैं, लेकिन हमारे पूर्वज एक ही हैं.

उन्होंने कहा है कि हमारे पूर्वज राम हैं, कृष्ण हैं, शिव हैं और गौतम, पतंजलि जैसे कई ऋषि मुनि हैं. योगगुरु ने कहा है कि देश के मुसलमानों का डीएनए भी कहीं बाहर का नहीं है. देश में रह रहे मुसलमान कहीं मक्का मदीना, ईरान, मिस्र और यूनान से भी नहीं आये हैं. बाबा रामदेव ने कहा है कि भगवान राम हमारी आस्था और अस्मिता हैं, हमारे पूर्वज और हमारे आराध्य भी हैं. भगवान राम हमारे देश और संस्कृति की आन-बान-शान और स्वाभिमान हैं. उन्होंने कहा है कि भगवान राम का मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान और मक्का मदीना में बनेगा?.

देवभूमि खबर

Related articles