हॉफ मैराथन के लिए 01 ड्रोन कैमरे की व्यवस्था जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी द्वारा की जायेगी

Spread the love

पौड़ी। विकास भवन सभागार पौड़ी में अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल ने 11 अगस्त, 2019 को आयोजित होने वाली बालक/बालिका जूनियर एवं सीनियर वर्ग की (04 कि.मी.) मानसून मैराथन 2019 की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हॉफ मानसून मैराथन 2019 में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम रहेंगे। उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये बालक, बालिकाओं के लिए क्रमशः ई.टी.सी. (प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र) पौड़ी में आवासीय एवं भोजन/पानी व्यवस्था परियोजना प्रबन्धक स्वजल पौड़ी को तथा नगर पालिका के बारात घर/सामुदायिक भवन, पौड़ी में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी को सम्पूर्ण व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये। उन्होंने मैराथन दौड़ वाले रास्ते में भी प्रतिभागियों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था तथा रिफ्रेशमेंट के लिए आपदा प्रबन्धन एवं नगर पालिका पौड़ी को 01-01 गाड़ी पर्यटन विभाग को आज ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
हॉफ मैराथन के लिए 01 ड्रोन कैमरे की व्यवस्था जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी द्वारा की जायेगी। उक्त समस्त आवासीय इकाईयों में जलापूर्ति की व्यवस्था जल संस्थान पौड़ी द्वारा की जायेगी। वहीं हॉफ मैराथन में प्रतिभागियों को मैराथन के टोकन बांटने तथा वालन्टियर्स की तैनाती हेतु जिला शिक्षा अधिकारी पौड़ी द्वारा की जा रही है। अवगत कराया गया कि 20 वालन्टियर्स शिक्षा विभाग के, 20 वालन्टियर्स एस.एस.बी. पौड़ी के तथा 18 पुलिस विभाग के होंगे। कुछ वालन्टियर्स स्ट्राटिंग/फिनिशिंग प्वांइट कण्डोलिया मैदान में रहेंगे, कुछ टर्निंग प्वांइट पर तथा कुछ तिराहे पर तैनात रहेंगे। कुछ सभी वालन्टियर्स को उनका तैनाती स्थान एवं काम बताया दिया गया है। वालन्टियर्स को ले जाने हेतु नगर पालिका पौड़ी की बस पर्यटन कार्यालय पौड़ी से कण्डोलिया मैदान, टर्निंग प्वांइट तथा वापस लाने की व्यवस्था अधि.अधि. नगर पालिका पौड़ी की होगी। इस दौरान एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड किट की व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 11 अगस्त, 2019 को होने वाली मानसून मैराथन दौड़ सबसे पहले जूनियर गर्ल्स वर्ग की होगी। एक दौड़ सम्पन्न होने पर दूसरी दौड़ शुरू होगी, प्रत्येक वर्ग की दौड़ के बीच आधा घण्टे का समय रहेगा। कहा कि जूनियर/सीनियर वर्ग के बालक/बालिका हेतु कलर टोकन चिन्ह्ति किये गये है, प्रतिभागियों को एक टोकन स्ट्राटिंग प्वांइट पर दिया जायेगा तथा एक टोकन ट्रनिंग प्वांइट पर, जिन्हें लेकर वे वापस फिनिशिंग प्वांइ आयेंगे। कहा कि प्रत्येक वर्ग की मानसून मैराथन दौड़ के आगे पुलिस विभाग की मोबाइल बाइक बॉडी कैमरे के साथ चलेगी।़ उन्होंने 04 कि.मी. दौड़ के सभी जूनियर/सीनियर वर्ग के बालक/बालिका को मानसून मैराथन में प्रतिभाग हेतु दिनांक 11 अगस्त, 2019 को कण्डोलिया मैदान में प्रातः 07ः00 बजे से पूर्व में आंवटित चैस्ट नम्बर एवं टी शर्ट के साथ उपस्थित होने को कहा। मानसून मैराथन में वही प्रतिभागी शामिल होंगे, जिन्होंने 04 अगस्त, 2019 को आयोजित मानसून मैराथन में पंजीकरण किया। दिनांक 11 अगस्त, 2019 को प्रातः 07ः00 बजे से काण्डोलिया मैदान से दौड़ का शुभारम्भ किया जायेगा, जो टेका रोड़ से होते हुए टर्निंग प्वांइट से वापस कण्डोलिया मैदान में समापन होगा। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कण्डोलिया मैदान में ही किया जायेगा। जिस हेतु अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सुव्यवस्था के साथ कार्यक्रम सम्पन कराने के निर्देश दिये। बैठक के पश्चात अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ कण्डोलिया मैदान, मैराथन रूट एवं टर्निंग प्वांइट का निरीक्षण किया।
बैठक में कार्यक्रम नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, उपजिलाधिकारी मनीष सिंह, एसीएमओ डॉ. आर.सी.एस. मर्तोलिया, सीओ अमित कुमार जोशी, डीईओ बेसिक के.एस. रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भण्डारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् पौड़ी विनोद लाल शाह, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई पंकज जैन सहित संबंधित अधिकारी/कार्मिक उपस्थित थे।

देवभूमि खबर