डीएम ने सीमान्त क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत कार्यदायी संस्थावार वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की
चमोली।जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सीमान्त क्षेत्र विकास योजना (बीएडीपी) के अन्तर्गत कार्यदायी संस्थावार वित्तीय एवं भौतिक प्रगति समीक्षा एवं इण्डो चाइना बार्डर की कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को स्वीकृत कार्यो को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। कहा कि जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा स्वीकृत कार्यो को पूरा कर लिया गया है, उन कार्यो के फोटो भी उपलब्ध कराई जाय।
जिलाधिकारी ने योजना के तहत विकास खण्ड जोशीमठ की न्यून प्रगति पर नाराजगी प्रकट करते हुए उन्हें विकास खण्ड स्तर पर माॅनटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने पर्यटन विभाग को ग्राम नीति के शिवालय तक 03 किमी ट्रैक मार्ग एवं रैन सैल्टर के निर्माण कार्य को 15 सितम्बर तक शुरू करने के निर्देश भी दिये। वहीं कृषि विभाग को फरकिया कैलाशपुर में समूहों की आजीविका संबर्द्धन हेतु ओगल/फाफर ग्राइडिंग, क्लीनिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग हेतु मशीनों की स्थापना यूनिट को 31 अगस्त तक स्थापित कर यूनिट की फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। राजकीय एलैपैथिक चिकित्सालय बद्रीनाथ में कार्डिक एम्बुलेंस क्रय में हो रही देरी पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि इसके लिये टेण्डर प्रकिया जारी है। इसके साथ ही बैठक में इण्डो चाइना बार्डर की कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में भी जिलाधिकारी ने प्राप्त कार्ययोजना पर अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्हें अपने स्तर पर कार्याे के प्रस्तावों का भली भांति चैक कर औचित्य सहित कार्ययोजना एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सांसद निधि की भी प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को कार्यो की विकास खण्ड स्तर पर रिव्यू करने के निर्देश दिये। कहा कि जो ठेकेदार कार्य नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही करें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने ग्राम पंचायतों में जेई को भेजकर एमबी तैयार करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सांसद क्षेत्र विकास निधि के तहत विभागों को अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय का उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये तथा स्वीकृत योजनाओं के सापेक्ष लम्बित द्वितीय किस्त हेतु आगामी सोमवार तक प्रस्ताव प्रस्तुत करने को भी कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि समय से कार्य पूर्ण किये जांय ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बैठक में पूरी तैयारी के साथ रहने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पाण्डे, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके डिमरी, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीएस रावत सहित जल संस्थान, उद्यान, कृषि, आईटीबीपी, पर्यटन व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद थे।