उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश व देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की बधाई

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश व देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की बधाई
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षा बन्धन के पावन अवसर पर सभी प्रदेश व देशवासियों को शुभकामनायेें एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह एक सुन्दर संयोग है कि एक तरफ देशभर में स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ-साथ लोग आजादी की खुशियां मनायेंगे वहीं दुसरी तरफ रक्षा बन्धन जैसे हर्षोउल्लास के प्रतीक त्यौहार को पूरे देशभर में पे्रम व सौहार्द से मनाया जायेगा। प्रीतम सिंह ने कहा कि भारत देश अनेकता में एकता के लिए ही जाना जाता है। उन्होंने कहा कि तमाम विविधताओं के बावजूद हमारे राष्ट्र का सामाजिक तानाबाना जिस तरह से समरसता के सूत्र में बंधा है उसी प्रकार आपसी पे्रम और सौहार्द के साथ रक्षा बन्धन का भी त्यौहार लोगों में नजदिकियां लाने का काम करेगा। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से सभी के लिए स्वास्थ एवं शान्ति की प्रार्थना की।

देवभूमि खबर

Related articles