दयूलाधार में बने प्रतीक्षालय का स्थलीय निरीक्षण किया।

Spread the love

रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला पंचायत द्वारा दैवीय आपदा के अन्तर्गत विजयनगर पुल से डडोली-सिल्ला पैदल मार्ग में कराये गये सीसी, खण्डिजा व पुश्तों केे कार्य एवं ग्राम पंचायत रूमसी के दयूलाधार में बने प्रतीक्षालय का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा कुदाल से खोद कर पुश्ते की गुणवत्ता की जांच की गयी। पुश्ते के कार्य मानकनुसार न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने डडोली-सिल्ला पैदल मार्ग पर वर्ष 2018-19 में जिला पंचायत द्वारा दैवीय आपदा के अन्तर्गत कराये गये कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डडोली-सिल्ला पैदल मार्ग में सीसी, खण्डिजा व पुश्तों केे कराये गये कार्य का फीते से नाप कर गुणवत्ता की जांच की गयी। जांच के दौरान पुश्ते कार्य में गुणवत्ता न पाये जाने पर दोबारा से कार्य करने के निर्देश दिए, साथ ही कार्य में सुधार नही किया गया तो रू0 चालीस हजार की पैनल्टी की जायेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत इंजीनियर एस0पी0 कोटियाल, सहायक अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग आशीष बहुगुणा, कनिष्ठ अभियन्ता जिला पंचायत अनिल डोभाल, मुकेश नेगी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles