त्रिवेन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदेशभर में प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। भाजपा सरकार के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस मंगलवार को सड़कों पर उतरी रही। पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ राज्य भर में प्रदर्शन किया। देहरादून के गांधी पार्क में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के साथ कई बड़े नेता जुटे और राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस ने बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, डेंगू से हो रही मौतों, आपदा में मारे गए लोगों का सही आंकड़ा न देने जैसे मुद्दों को लेकर मंगलवार को प्रदेश भर में धरना दिया। देहरादून में जुटे कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने माइक संभाल रखा था और नारे लगवा रहे थे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सदन में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी पार्टी नेताओं के साथ धरने में शामिल हुईं। त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को पूरी तरह से फेल बताया और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय से लेकर गांधी पार्क तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली थी।
/

देवभूमि खबर

Related articles