बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल को सम्मानित किया

बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल  को सम्मानित किया
Spread the love

हरिद्वार। उत्तरांचल आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ एवं नवज्योति जनकल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में सैनी आश्रम ज्वालापुर में कुपोषण मुक्त बनाने में निर्णायक भूमिका निभाने वाले बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मुकुल चैधरी को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कुपोषण मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए मुकुल चैधरी को सम्मानित किया गया था। स्वागत समारोह अंजना सैनी की अध्यक्षता में किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कुसुम कंडवाल, विशिष्ट अतिथी मेयर अनिता शर्मा के पति अशोक शर्मा रहे। सम्मान समारोह के आयोजककर्ता प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री शामिल हुई। इस अवसर पर सुशीला खत्री ने कहा कि उत्तरांचल आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ महिलाओं के जीवन यापन को बेहतर बनाने में अपना योगदान देता चला आ रहा है। समय समय पर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ भी महिलाओं को मिल रहा है। उन्हांेने कहा कि जनपद भर में बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी के प्रयासों से कुपोषण को मुक्त किया गया। गर्भवती महिलाओं व नवजात बच्चों के संरक्षण संवर्द्धन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। अंजना सैनी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति सभी को सजगता से कार्य करने चाहिए। राज्य एवं केंद्र सरकार कुपोषण को लेकर गंभीर है। कई योजनाएं कुपोषण मुक्ति के लिए प्रदेशों में लागू की जा रही हैं। उत्तराखण्ड के दूरदराज के इलाकों में गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप जनपद को कुपोषण मुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। कई हेल्पलाईन महिलाओं के लिए संचालित हैं। महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए यह हेल्पलाईन कारगर सिद्ध हो रही हैं। बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी ने कहा कि कुपोषण को समाप्त करने में राज्य एवं केंद्र द्वारा चलायी जा रही योजनाएं कारगर सिद्ध हुई हैं। महिलाओं को उनके अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया है। कुपोषण समाज के लिए अभिशाप है। महिलाएं अपने बच्चों को शिक्षित कर समाज के उत्थान में अपना योगदान दें। आंगनवाड़ी कार्यकत्री गांव गांव घर घर जाकर बच्चों को शिक्षित कर रही हैं। समाज को मजबूती देने में आंगनवाड़ी बहनों का प्रशंसनीय योगदान है। कांग्रेसी नेता संदीप गौड़ व डाक्टर दिनेश पुण्डीर ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री महिलाओं की स्थिति को सुधारने में जो योगदान दे रही हैं। वह योगदान प्रशंसनीय है। समय समय पर साक्षरता अभियान, पल्स पोलियो आदि अभियानों को चलाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। स्वागत समारोह में सांई संस्कार स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर रेनू डी सिंह, सारिका, रीता, रंजना शुक्ला, अर्चना, मधु, उर्मिला, भागीरथी, प्रेमा, चंद्रशेखर चैहान, संदीप कुमार, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles