रामपुर पुलिस ने आज़म खान की पत्नी व राज्यसभा सांसद तजीन फातिमा और बेटे अदीब पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

रामपुर।सपा सांसद आजम खान का परिवार भी अब मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। रामपुर पुलिस ने आज़म खान की पत्नी व राज्यसभा सांसद तजीन फातिमा और बेटे अदीब व अब्दुल्ला आज़म पर मुक़दमा दर्ज किया है उन पर खाद के गड्ढे व सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है. तीनों पर धारा 447 व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 2 और 3 के तहत मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज हुआ है।

दरअसल, पूर्व बीजेपी लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने हमसफ़र रिसोर्ट में सरकारी जमीन होने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने जब यहां छापा मारा था तो बिजली व पानी की चोरी मिली थी।बिजली चोरी के मामले में पुलिस ने तजीन फातिमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बिजली विभाग ने 30 लाख का जुर्माना भी ठोका है।

देवभूमि खबर

Related articles