छापेमारी में पकड़े गए अभियुक्त द्वारा आबकारी निरीक्षक पर मारने के आरोप को निरीक्षक ने बताया निराधार

Spread the love

रुद्रप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आबकारी विभाग की ओर से जनपद में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभाग की टीम ने सौंराखाल भरदार में व्यापारी राकेश सिंह की दुकान में छापेमारी की, लेकिन उन्हें दुकान में कुछ नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने व्यापारी के घर में तलाशी की, जहां उन्हें दो बोतल एवं कफना गांव में 9 बोतल चंडीगढ़ की शराब बरामद हुई। अभियक्त राकेश सिंह ने आबकारी निरीक्षक एनएस मर्तोलिया पर मारपीट एवं पैसे लेने का आरोप लगाया। आबकारी इंस्पेक्टर एनएस मर्तोलिया का कहना है कि व्यापारी के घर से चंडीगढ़ ब्रांड की शराब मिली है। मुखबिर की सूचना पर व्यापारी के घर से दो बोतल एवं नौ बोतलें कफना गांव में एक घर से बरामद हुई हैं। ये सभी बोतलें व्यापारी की थी। उन्होंने बताया कि अभियुक्त द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे है वो बिल्कुल निराधार है।वंही जिला आबकारी अधिकारी के.पी.सिंह ने बताया कि गत माह भी छापेमारी अभियान चलाया गया था जिसमे 100 बोत्तल चंडीगढ़ ब्रांड की मिली थी जिस पर कार्रवाई की गई थी।उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर आबकारी और पुलिस द्वारा जनपद में सयुक्त अभियान चलाया जा रहा है ।जिसमे आबकारी निरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर गोपनीय ढंग से खरीददारी करवाई जिसमे अभियुक्त के पास दो स्थानों से 11 बोतले शराब बाहरी राज्य की बरामद की गयी। मारपीट की घटना को निराधार बताते हुए जिला आबकारी अधिकारी ने साजिश बताया ।उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने पकड़े जाने पर भागने की कोशिश किया बर्षा होने के कारण वह फिसल कर गिरा था जिसे पकड लिया गया था ।ग्रामवासी मौके वारदात पर मौजूद थे।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया अभियुक्त को गिरफ्तार करके आबकारी टीम लेकर जाने वाली थी तभी अभियुक्त के जमानती व गांववासियों ने अभियुक्त राकेश सिंह को जमानत पर छोडने का अनुरोध किया । धारा 60 आबकारी आधिनियम के तहत जमानती अपराध होने के चलते जमानत दी गयी । सिंह ने बताया कि सभी के सामने अभियुक्त को पकडा गया एंव सभी के सामने मौके पर जमानत दिया गया है इसालिए आभियुक्त के साथ मारपीट किये जाने आरोप निराधार है।

देवभूमि खबर

Related articles