गुरुकुल विश्वविद्यालय में एल्मुनी मीट में देश विदेश से आये 100 छात्रों ने किया प्रतिभाग

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में बी0टैक के पूर्व उत्तीर्ण छात्रों की एल्मुनी मीट का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय बी0टैक सत्र 2004 से 2019 के देश- विदेश से आए हुए लगभग 100 छात्रों ने प्रतिभाग किया, तथा पूर्व छात्रों ने अपने पुराने दिनों को याद करके एक-दूसरे को अपने अनुभव तथा कार्यक्षेत्र के बारे में बताया तथा विभिन्न क्षेत्रों में आ रही नई-नई तकनीको से संस्थान के छात्रों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रूपकिशोर शास्त्री ने कार्यक्रम के सत्र का उद्घाटन किया, तथा इस अवसर पर उन्होंने डा0 सुयश भारद्वाज एवं डा0 अपूर्व कौशिक के योगदान के द्वारा अभियांत्रिकी एवं प्रौघोगकी संकाय में एन.पी.टी.ई.एल. के वीडियो को आफलाईन देखने की सुविधा का उद्घाटन किया उन्होने कहा कि पुराने छात्र ही किसी संस्थान का दर्पण होते है, तथा उनके विभिन्न क्षेत्रों में किये गये क्रिया-कलाप ही उनके शिक्षण संस्थान का नाम ऊंचा करते है। कार्यक्रम में पधारे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो0 दिनेश भटट् ने इस अवसर पर सभी पूर्व छात्रों को कहा कि हमें अपना कार्य पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से संपन्न करना चाहिए क्योंकि कड़ी मेहनत ही किसी संस्थान को आगे बढ़ाने में सहायक होती है।

इस अवसर पर पूर्व संकायाध्यक्ष डा0 सुनील पंवार, डा0 एम0एम0 तिवारी, डा0 विपुल शर्मा, डा0 तनुज गर्ग, डा0 विवेक गोयल, शत्रुघन झा, विकास देशवाल, देवानन्द जोशी, धर्मेन्द्र बालियान, धनपाल सिंह, तरूण ऋषि, मनोज कुमार, श्याम कश्यप, दीपक वर्मा, अनिरूद्ध यादव, अशोक भट्ट, संजय कुमार, नीरज, कविन्द्र कुमार, दृगपाल, दीपक नेगी, महेश कुमार, चन्द्र सिंह राणा, ओमवीर आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles