त्रिवेंद्र सरकार राज्य में नशे को बढ़ावा दे रही है:उक्रांद
देहरादून।उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य में भाजपानीत त्रिवेंद्र की ढाई वर्ष की सरकार की उपलब्धियां पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली डबल इंजन की सरकार में खुद मुख्यमंत्री के विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार रहा है।अनावाश्यक फिजूलखर्ची से राज्य की जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।
उक्रांद कार्यालय में प्रेस को सम्बोन्धित करते हुए महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहा कि उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार का नारा *घर घर शराब-हर घर शराब* का नारा अब जहरीली शराब बनकर जीवनलीलायें समाप्त कर रही हैं।नशा व अवैध शराब का धंधा बढ़ा है।जिसको भाजपा के नेता और विधायकों का संरक्षण मिला है।जहरीली शराब की पूर्व रुड़की और घनशाली कि घटनाओं से सबक न लेकर स्वम् त्रिवेंद्र जी आबकारी संभाले हुए नही चेते।
वरिष्ठ नेता हरीश पाठक ने कहा कि देहरादून भाजपा के चर्चित विधायक गणेश जोशी के मोहल्ले में जहरीली शराब पीने से मौतें हुई।अवैध उस जहरीली अवैध शराब का धंधा करने वाला अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाजपा का नेता है, जिसे केवल विधायक गणेश जोशी का आशीर्वाद के साथ अन्य भाजपा विधायकों का संरक्षण प्राप्त है।साथ ही इन विधायकों के संरक्षण से पुलिस प्रशासन चुप बैठी है और हफ्ता वसूली का धंधा चला रही है।अवैध शराब का धंधा पूरे देहरादून के मलिन बस्तियों से चल रहा है जिनमे नशे का अन्य व्यापार होता है।इन सब को परोक्ष और अपरोक्ष रूप से भाजपा और कांग्रेस के विधायक,पूर्व विधायक और नेतागणों की छात्रशाया में फलफुल रहा है।पथरिया पीर में जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी घोंचू भाजपा का नेता है जो फरार है।लेकिन भाजपा उसके खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय बचाने की कोशिश में है। वरिष्ठ नेता लताफ़त हुसैन ने कहा कि त्रिवेंद्र की शराबी सरकार की उल्टी गिनतियां शुरू हो चुकी है।भले इसी शराब के बदौलत चुनावों को जीतती आयी है।लेकिन देहरादून ही नही बल्कि उत्तराखण्ड की जनता घोंचू जैसे लोगो को संरक्षण देने वाली भाजपा सरकार को सबक सिखाकर रखेगी।कुँवावाला देशी शराब (जाफरान) का क्षेत्रीय जनता उसके उत्पादन की बदबू के कारण वर्षो से विरोध करते आयी है।यह फैक्टरी मुख्यमंत्री के विधानसभा में आती है।इसे हटाने की जगह शराब फैक्टरी को और एक्सटेंसन त्रिवेंद्र के मुख्यमंत्री बनते दे दिया था और अब इसी की जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं।जाँच भी इसी शराब व्यवसायी हवेलियां के पक्ष में जायेगी इसका पूर्वानुमान हसि क्योकि खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का संरक्षण प्राप्त है।अस्थायी राजधानी देहरादून में दल सरकार के सभी कालेकारनामो का चिट्ठा खोलते हुए जनता कर बीच जाकर भंडाफोड़ करेगा।इस अवसर पर सुनील ध्यानी,हरीश पाठक,लताफत हुसैन, शांति तड़ियाल,आनंद तड़ियाल,प्रमिला रावत,समीर मुखर्जी अशोक नेगी, धर्मेंद्र कठैत, राजेश्वरी रावत,सीमा,किरण स्टीफन,आलम नेगी,विपिन रावत,विजेन्द्र रावत,उपस्तिथ थे।

