डेंगू जांच एवं रोकथाम को निशुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित, 130 लोगों की जांच की गई 

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। देहरादून महानगर में डेंगू की महामारी से जनता की रक्षा के लिए देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के प्रयास से अरुण कुमार शर्मा व रुचि शर्मा के सहयोग से आज नगर निगम देहरादून वार्ड 44 वेस्ट पटेल नगर के नई बस्ती क्षेत्र के वाल्मिकी मन्दिर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क डेंगू जाँच व डेंगू की रोकथाम के लिए कैम्प लगाया गया। कैम्प में डॉ की टीम ने 130 लोगो की जांच कर उनको दवाई उपलब्ध करवाई गई। 48 लोगांे के रक्त की जांच डेंगू की आशंका पर की गई।

क्षेत्र में डेंगू का कहर है अब तक सैकड़ो लोग डेंगू से पीड़ित हैं। विगत दिनों पटेल नगर क्षेत्र में डेंगू से एक महिला की मृत्यु हुई। क्षेत्र की गरीब जनता झोला छाप डॉक्टरों से ईलाज करवाने को मजबूर क्योंकि नगर के बहुत से डॉक्टर, क्लिनिक व प्राईवेट अस्पताल आदि जनता को लूट रहे है महंगे टेस्ट, महंगी दवा,महंगी डॉक्टर की फीस,महंगे अस्पतालों के कमरे घण्टो इंतजार और सरकारी अस्पतालों में ईलाज का उचित प्रबंध नही तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधी आँखे मूंदे बैठे है। जांच शिविर तो दूर ये क्षेत्र में उचित फॉगिंग मच्छरों से बचाव के लिए नही करते है हेंड फॉगिंग मशीन कर्मचारियों को उपलब्ध करवाई जा रही है कर्मचारियों का कहना है की 20से 30 मिनट में वो मशीन 10 लीटर डीजल खत्म कर देती है और एक मशीन को एक दिन में सिर्फ 10 लीटर डीजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी सदैव देश की जनता के हितों की पार्टी रही है और अपना दायित्व निभाते हुए कार्य कर रही है। आज कैम्प में लालचन्द शर्मा, अरुण कुमार शर्मा,रुचि शर्मा, मुकंचन्द वाल्मिकी,जगदीश मेहरा,सुमित रंजन शर्मा, सोनू मेहता,पूजा राठौर,मधुसूदन सुंदरियाल,उमेश कौशिक आदि तथा क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

देवभूमि खबर

Related articles