प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण हेतु वृहद् स्तर पर अभियान
पौड़ी।जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में ‘स्वच्छता ही सेवा-2019‘ कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण हेतु वृहद् स्तर पर अभियान चलाया है। अधिक प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित करने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को 25 हजार, 15 हजार एवं 10 हजार रूपये देकर दिनांक 02 अक्टूबर, 2019 को पुरस्कृत किया जायेगा। अभियान के अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक विद्यालयों में प्लास्टिक (ैपदहसम न्ेम च्संेजपब) को एकत्र करने हेतु श्रमदान प्रतियोगिता शुरू की गई है। साथ ही प्रत्येक विद्यालयों में प्रार्थना से पूर्व स्वच्छता एवं इन्फ्लूएंजा बीमारी की जानकारी बच्चों को दी जायेगी। जनपद में लगभग 1800 प्राथमिक विद्यालय तथा 300 इण्टर काॅलेजों में श्रमदान प्रतियोगिता
जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, नगरपालिका, स्वजल आदि के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के साथ-साथ जनपद के समस्त विद्यालयों में बच्चों को प्रार्थना से पूर्व स्वच्छता एवं इन्फ्लूएंजा के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक करेंगें। जिस हेतु उन्होंने अधिकारियों को अपने स्तर से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राईमरी विद्यालय एवं काॅलेज के लिए श्रमदान प्रतियोगिता के अलग-अलग मानक रहेंगे। इसी तरह नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के मानक अलग-अलग होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में प्रतियोगिता के बाद न्याय पंचायत/बीईओ स्तर पर सहुलियत के अनुसार प्रतियोगिता करायेंगें। विद्यालयों से एकत्रित हुए कूड़े को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण संस्थान को देकर मार्ग बनने के उपयोग में लाया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रातः प्रार्थना से पूर्व स्वच्छता ही सेवा तथा इन्फ्जूएंजा के संबंध में स्वच्छता, रोकथाम एवं सावधानियों की जानकारी बच्चों को दी जायेगी। कहा कि बच्चे जागरूकता लाने के लिए अच्छे संदेशवाहक के रूप में कार्य करते हैं, जो स्वयं अनुशासित होने के साथ-साथ अन्य को भी जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि बच्चे मा. प्रधानमंत्री जी के ‘स्वच्छता ही सेवा‘ को घर-घर पहंुचाने में बेहत्तर कार्य करेंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी पौड़ी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्लास्टिक (ैपदहसम न्ेम च्संेजपब) को एकत्र करने हेतु श्रमदान प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य बच्चों से स्कूल आवाजाही करते समय बिखरे प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित कर अलग-अलग संकलित करें। साथ ही अपने स्तर से चयन समिति का गठन करते हुए सबसे अधिक प्लास्टिक एकत्रित करने वाले विद्यालय को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर चयन करते हुए सूचना 01 अक्टूबर, 2019 तक जिलाधिकारी कार्यालय, पौड़ी को उपलब्ध करायें। दिनांक 02 अक्टूबर, 2019 को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार हेतु रूपये 25 हजार, द्वितीय पुरस्कार रूपये 15 हजार तथा तृतीय पुरस्कार रूपये 10 हजार प्रदान किया जाएगा।

