‘सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत’’ की परिकल्पना को
रूद्रप्रयाग ।प्रधानमंत्री के ‘‘सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत’’ की परिकल्पना को साकार किये जाने और राज्य सरकार के ‘‘सोर्स सेग्रीगेशन’’ पखवाड़े को सफल बनाने हेतु 27 सितम्बर को प्रातः 09 बजे अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, ऊखीमठ में विभिन्न स्कूलों के बच्चों, अध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने मानव श्रंृखला बनाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। गुलाबराय मैदान में स्कूली बच्चों द्वारा खड़े होकर स्वच्छ्ता ही सेवा है का चित्र बनाया। बच्चे इस प्रकार खड़े थे कि ऊपर से पढ़ने में स्वच्छ्ता ही सेवा आ रहा था।
मानव श्रंखला के बाद 11 बजे जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ तथा ‘‘सोर्स सेग्रीगेशन’’ के अन्तर्गत बृहद सफाई अभियान को सफल बनाने हेतु विभिन्न विद्यालयों के बच्चों, अर्द्ध सैन्य बलों, अध्यापकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों का आहवान किया कि जनपद को सिंगल यूज प्लास्टिक तथा कूड़े से मुक्ति दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रस्तुत कर उदाहरण दें। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा लोगों को गीले एवं सूखे कूड़े का पृथकीकरण को बनाये रखने को कहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से विशेष अपील की है कि स्वच्छता अभियान तथा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर जनपद को साफ-स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करने की अपील की।
सोर्स सग्रीगेशन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी के रूप में नामित अधिकारियों को वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही लोगों को सूखे व गीले कूड़े के पृथकीकरण के सम्बन्ध में व्यापक जागरूक कार्यक्रम चलाने को कहा।
जिलाधिकारी ने अपील की है कि घर के कीचन गार्डन में कम्पोस्ट पिट बनाकर कूड़े का निस्तारण करने के संदेश को घर-घर तक पहुचाया जाय।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंकवाण, उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी, परियोजना अर्थशास्त्री मोहन सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी चित्रानंद काला, जिला माध्यमिक अधिकारी लक्ष्मण सिंह दानू, जिला बेसिक अधिकारी विद्या शंकर चतुर्वेदी, रिलायंस के प्रकाश सिंह, पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, बाल विकास अधिकारी हिमांशु सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

