काँग्रेस ने भगत सिंह के जन्म दिवस पर उनकी शहादत को याद करते हुए उन्हें भावभीनि श्रद्वाजंलि दी
देहरादून।देवभूमि खबर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थित में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महान स्वतंत्रता सैनानी भगत सिंह के जन्म दिवस पर उनकी शहादत को याद करते हुए उन्हें भावभीनि श्रद्वाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कांगे्रस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें भगत सिंह की कुर्वानी को याद करते हुए उनके द्वारा बताये हुए रास्ते पर चलकर देश सेवा करने की शपथ लेनी चाहिए।
प्रीतम सिंह ने महान क्रान्तिकारी भगत सिंह को याद करते हुए कहा कि देश के प्रति उनके जेहन में गजब का पे्रम था। उन्होंने युवा पीड़ी का आहृवान करते हुए कहा कि युवाओं को उनके इतिहास को पढ़ना चाहिए।उन्होंने कहा जलियांवालाबाग के नरसंहार को देखकर उन्होंने चन्द्रशेखर आजाद के साथ मिलकर एक क्रातिकारी संगठन तैयार कर आजादी के आन्दोनल में कूदने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, जोत सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, प्रवक्ता गरीमा महरा दसौनी, डाॅ0 आर0 पी0 रतूड़ी, राजेन्द्र भण्डारी, आईटी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह, राजेश शर्मा, देवेन्द्र सिंह, संजय डोभाल, जया शुक्ला, कुलदीप चैधरी, महेश जोशी, सुनित सिंह राठौर, विनीत त्यागी, हरिमोहन नेगी, राजेश चमोली आदि उपस्थित थे।

