HTML tutorial
HTML tutorial

पारंपरिक खेती के साथ ही रोजगार परक खेती को अपनाएं: त्रिवेंद्र

Spread the love

पंतनगर ।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किसानों से कहा कि वह पारंपरिक खेती के साथ ही रोजगार परक खेती को अपनाएं। कहा कि सरकार किसानों के विकास को कल्याणकारी योजनाएं बना रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही है। इससे पूर्व उन्होंने पंतनगर किसान मेले का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने पंतनगर किसान मेले का उद्घाटन करते हुए पूरे मेले का भ्रमण करके स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों एवं कृषि के विकास के लिए लिखी गई पुस्तकों का विमोचन किया। इसके साथ ही उन्होंने बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए मशीन का उद्घाटन किया। श्री रावत ने किसानों से कहा कि रोजगार परक खेती को बढ़ावा देने को आगे आएं। कहा कि सरकार किसानों के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रही है। सरकार किसानों को खुशहाल देखना चाहती है और इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। कहा कि किसान खुशहाल होगा तो प्रदेश तरक्की करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरी है कि किसान उन्नत तकनीक को अपनाएं। साथ ही बीजों का बदलाव करते रहें। कहा कि प्रोसेसिंग में दुनियां के देश जहां 40 फीसदी तक है, वहीं भारत अभी 20 फीसदी से नीचे है। कहा कि किसानों को वैल्यू एडिशन में जाना होगा। आर्गेनिक दाम मिल रहे हैं उस पर भी ध्यान दें। इंटर क्रापिंग भी करें। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि डीजल व पेट्रोल पर वह दो बार वैट कम कर चुके हैं। जरूरत पडने पर सरकार इस पर फिर विचार करेगी। सड़कों की दुर्दशा पर मुख्यमंत्री बोले कि शीघ्र ही सड़कों का जीर्णोद्धार होगा। चावल घोटाले पर श्री रावत ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
इस दौरान पंतनगर विश्व विद्यालय के कुलपति एके मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, विधायक राजेश शुक्ला, विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मेयर सोनी कोली, सुरेश परिहार, सुरेश कोली, विवेक सक्सेना, जिलाधिकारी नीरज खैरवाल, एसएसपी सदानंद दाते, सीडीओ आलोक पांडेय, डा. वाईपीएस डवास आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles