चमोली नवोदय के बच्चे राज्य स्थापना दिवस पर दून में आयोजित होने वाली क्वीज प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

Spread the love

चमोली।राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण की टीम उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में आयोजित होने वाली क्वीज प्रतियोगिता में चमोली जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता सात व आठ नंवबर को देहरादून में होगी। शनिवार को जीआईसी गोपेश्वर में आयोजित जनपद स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

विगत शनिवार को राइका गोपेश्वर मे जनपद स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जोशीमठ व नारायणबगड को छोडकर सभी विकासखंडों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि/जिला नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक योगेश धसमाना ने प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। इस प्रतियोगिता के जिला समन्वयक/प्रधानाचार्य डीएस कण्डेरी ने सभी छात्र-छात्राओं को क्वीज प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। सह समन्वयक आत्म प्रकाश डिमरी ने क्वीज प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित संचालन की व्यवस्था तथा शिक्षक दिक्पाल सिंह रावत, अनूप कुमार खण्डूडी एवं दर्शन सिंह पंवार द्वारा क्वीज तैयार कर प्रतिभागी टीमों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग टेस्ट, विजुअल राउंड, वीडियों रांउड, बजर राउंड, रैपिड फायर राउंड में क्वीज प्रतियोगिता संपन्न की गई। जिसमें राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण के विद्यार्थियों ने पहला, जीआईसी देवाल ने दूसरा तथा जीआईसी गोपेश्वर ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला शिक्षा अधिकारी नेरश कुमार हल्दियानी ने पुरस्कार वितरण करते हुए विजेता टीम को राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता के लिए शुभाकामनांए दी।

देवभूमि खबर

Related articles