सीएम त्रिवेंद्र को कम पड़ेगी प्रदेश के वकीलों की फौजः रघुनाथ सिंह नेगी

Spread the love

विकासनगर।देवभूमि खबर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के पास 4 दर्जन से अधिक विभाग हैं तथा इन विभागों में इनके दिशा निर्देशन में नित नए भ्रष्टाचार हो रहे हैं। पूर्व में कृषि मंत्री रहते हुए ढैंचा बीज घोटाला भर्ती घोटाला जैसे कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं।

मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इन ढाई वर्षों में खनन, लोक निर्माण विभाग, राजस्व, स्टिंग, स्वास्थ्य, सूचना, जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले व तमाम विभागो में जो घोटाले हुए हैं, उनसे पार पाना त्रिवेंद्र के बस में नहीं रहेगा क्योंकि अभी तो सत्ता का कवच व केंद्र सरकार का विशेष कवच इनको सुरक्षा प्रदान किए हुए हैं, लेकिन सत्ता हटते ही इन घोटालों से पार पाना नाकों चने चबाना जैसे होगा ,यहां तक कि प्रदेश के वकीलों की फौजी भी इन घोटालों की पैरवी करने में कम पड़ेगी। नेगी ने कहा कि श्री रावत के खनन माफियाओं से सांठगांठ करने के कारण प्रदेश की जनता को अन्य प्रदेशों के माफियाओं के हाथों लूटने का मामला भी बहुत गंभीर है।

पत्रकार वार्ता में मोहम्मद असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, सुशील भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles