डीएम ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा बैठक की
रूद्रप्रयाग ।जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने समस्त अधिकारितो को निर्देशित किया कि प्रतिदिन अपनी यूजर आईडी से हेल्पलाइन को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर मोनिटरिंग करना सुनिश्चित करें जिससे ससमय शिकायतों का निस्तारण हो सके। साथ ही समस्त जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं शिकायत कर्ता को फोन करेंगे। किसी भी विभाग के प्रशासनिक अधिकारी फोन नही करेंगे।जिन अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त होने के 7 दिन के भीतर कोई भी कार्यवाही नही की
और इस कारण बिना समाधान के अगर यह शिकायत अगले स्तर पर चली गयी तो अधिकारी तत्काल निस्तारित करें। ऐसी स्थिति पुनः पाय जाने पर संबंधित अधिकारी का अग्रिम आदेशों तक वेतन पर रोक लगाई जाएगी।ऐसे अधिकारी जो सिर्फ खानापूर्ति के लिए शिकायत का निस्तारण कर रहे हैं या गलत तरीके से शिकायत का निस्तारण कर रहे हैं ऐसी शिकायतों की जांच में सत्यता पाए जाने पर
ऐसी लापरवाही के लिए उक्त अधिकारी के विरुद्ध शासकीय कार्यवाही की जा सकती है
सभी एल 1, एल 2 स्तर के अधिकारियों का “ शिकायतों के निस्तारण के आधार पर ” मूल्याकंन किया जाएगा। कोई भी शिकायत एल 3 व एल 4 स्तर पर नही जानी चाहिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडेय, सीएमओ डॉ एस.के. झा, सीवीओ डॉ रमेश नितवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी शशि सिंह, एसडीएम सदर वृजेश तिवारी, ऊखीमठ वरुण अग्रवाल, सुधीर कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
