महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएसओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

देहरादून।देहरादून शहर में उपभोक्ताओें को हो रहे समस्याओें के संबंध में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून को एक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्रताशीघ्र निराकरण किये जाने का अनुरोध किया।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि विकासखण्ड चकराता जनपद देहरादून का दूरस्थ क्षेत्र है जहाॅ राशन कार्ड आॅन लाईन नही हो पा रहे है और कार्ड धारकों को लगभग 200 किमी0 दूरी तय कर आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा नये कार्ड नही बनाये जा रहे और न ही कार्डो का नवीनीकरण किया जा रहा है जिससे उपभोक्ताआंे को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि शहर के पेट्रोल पम्पों में डीजल एवं पेट्रोल में मिट्टी का तेल मिलाया जा रहा है और शहर के अनेक स्थानांे पर गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही जिससे उपभोक्ताओं को गैस कम मिल रही है। उन्होंने कहा कि काफी समय से बन्द पड़ी सस्ते गल्ले की दुकानों का आवंटन नही हो रहा है जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि विभाग द्वारा बार-बार राशन कार्ड से अधार कार्ड को लिंक करने की बात कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि ए0पी0एल0 कार्ड पर दिये जाने वाले राशन की मात्रा को घटाकर 10 किलो चावल के स्थान पर 2.50 किलो दिया जा रहा है और सब्सिडी भी उपभोक्ता के खाते में नही पहुॅच पा रही है। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उक्त मांगांे का निस्तारण शीघ्र नही किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जनआन्दोलन करेंगे। उन्होंने उज्लवला राज्य योजना के तहत सभी कांग्रेस पार्षदों के वार्डो में भी कैम्प लगाये जाने का अनुरोध किया ताकि सभी लोगांे को उक्त योजना का लाभ मिल सके।

इस असवर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद नीनू सहगल, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, अर्जुन सोनकर, मुकेश सोनकर, इताब खान, उर्मिला थापा, सुमित्रा ध्यानी, दीप बोहरा, प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह, राजेश शर्मा, अशोक कोहली भरत शर्मा, अनूप कपूर, महेश कुमार मंगू, हरि प्रसाद, अमित भण्डारी, नागेश रतूड़ी, मुकेश सोनकर, महेन्द्र रावत, कमर सिद्विकी, सुनील बागा, महेन्द्र रावत, संगीता गुप्ता, नाशीर, अरूण शर्मा, राजेन्द्र जोशी, राहुल शर्मा, आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles