गौचर मेले में पहली बार ताइक्वांडो खेल का प्रदर्शन

Spread the love

चमोली।जिला प्रशासन की पहल पर ताइक्वांडो फेडरेशन चमोली तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गौचर मेले में पहली बार ताइक्वांडो खेल का प्रदर्शन किया गया। जिसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के 45 ताइक्वांडों खिलाडियों ने प्रतिभाग करते हुए अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

सोमवार को गौचर मेला मैदान में आयोजित ताइक्वांडो खिलाडियों के प्रदर्शन को दखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड जुटी रही है। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अल्मोडा नितिन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ताइक्वांडो खिलाडियों ने अपनी ताकत एवं खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन दिखाया। जूनियर और सीनियर वर्ग के 45 खिलाडियों ने अपने खेल प्रदर्शन कर दर्शकों को हैरतअंगेज करतवों से सबको चकित कर दिया। ताइक्वांडों खिलाडी कपिल, हुजैफा नाज, शेर किमोठी, सानिया व माही राष्ट्रीय स्तर पर भी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग ले चुके है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की पहल पर पहली बार गौचर मेले में ताइक्वांडों खेल आयोजित किया गया, जिसका दर्शकों ने भरपूर आंनद उठाया।
इस मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, मेलाधिकारी देवानंद शर्मा, एसडीएम बुशरा अंसारी सहित ताइक्वांडो फेडरेशन के चैयरमेन अंकोला पुरोहित, समन्वयक शहबाज अहमद, प्रशिक्षक सुभम शाह, सचिव अंजू पाल, कोषाध्यक्ष जीनत प्रवीन व भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles